Monday, April 21, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याझुनझुनवाला पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ पुरातन छात्र सम्मेलन

झुनझुनवाला पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ पुरातन छात्र सम्मेलन


अयोध्या। झुनझुनवाला पीजी कॉलेज अयोध्या में पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुनिरामन एवं डॉ. सरला शुक्ला ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम की शुरूवात की। संस्था डायरेक्टर डेवलपमेंट मीनाक्षी मोदी ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। छात्रों द्वारा गणेश वंदना सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया।

 कार्यक्रम में फगुआ गीत ने दर्शकों का मन मोह लिया। पुरातन छात्र मोहम्मद काशिफ ,मुनिरामन, प्राची सिंह, सृष्टि सिंह, महाविद्यालय के पुरातन छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रस्तुत की गई। महाविद्यालय ने पुरातन छात्र संघ का चुनाव हुआ जिसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष व महामंत्री को चयनित किया गया। पुरातन छात्रों ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों के प्रति अपना अनुभव व्यक्त किया। मुनिरामन ने अपने गायन की कला से सबका मन मोह लिया।

 प्राचार्य डॉ. करुणेश तिवारी ने कहा कि निरंतर महाविद्यालय प्रगति के पथ पर अग्रसर है। महाविद्यालय में आसपास के जिलों से आने वाले बालक-बालिकाएं यहां आकर अच्छी शिक्षा ग्रहण करें। जीवन की हर ऊंचाई को छू सके। महाविद्यालय गौरवान्वित है कि यहां से पास हुए छात्र पुलिस अधिकारी, वैज्ञानिक, अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। यह हमारे लिए बहुत बड़ा गौरव का विषय है। दिवाकर शुक्ला ने छात्रों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरित की। कार्यक्रम संचालन डॉ. अनुराधा शुक्ला ने किया।

 संस्थान के निदेशक डॉ. गिरीश त्रिपाठी, उपनिदेशक आशुतोष त्रिपाठी, डॉ पूनम सिंह डॉ. विभा तिवारी, विमल सिंह यादव, डॉ. सरिता मिश्रा, डॉ. पूर्णिमा तिवारी, डॉ. ऋषभ पांडे डॉ. संजीव शुक्ला, डॉ.चंद्रवीर सिंह राजा भैया, ताजी फातिमा, आशा दुबे, चंद्रकांत त्रिपाठी, हरिनाथ शुक्ल आदि प्रवक्ता गण उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments