Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासाइकिल सवार वृद्ध को बुलेरो ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

साइकिल सवार वृद्ध को बुलेरो ने मारी टक्कर, हालत गंभीर


 घायल वृद्ध को पुलिस ने एनएचएआई एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल


मिल्कीपुर, अयोध्या। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इनायत नगर थाना क्षेत्र के सेवरा मोड़ के निकट साइकिल सवार वृद्ध को तेज रफ्तार बुलेरो के चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए एनएचएआई के एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया गया। जहां मौजूद डॉ रश्मि श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि घटना के बाद चालक घटनाकारित वाहन लेकर मौके से भागने में सफल हो गया है।

  प्राप्त जानकारी के मुताबिक इनायत नगर थाना क्षेत्र के मंजनाई पूरे मंगल पाण्डेय गांव निवासी 75 वर्षीय सर्वादीन प्रजापति पुत्र जगन्नाथ शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे घर से मिल्कीपुर तहसील के लिए जा रहे थे। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेवरा मोड़ के निकट लाल जी मिश्र गांव के पास पहुंचे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार बोलोरो के चालक ने साइकिल सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दिया। वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा 112 पीआरबी पुलिस को दी गई। जिस पर पीआरबी पुलिस मौके पर तत्काल पहुंचकर घायल वृद्ध को इलाज के लिए एनएचएआई 1033 एंबुलेंस से सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां मौजूद डॉ रश्मि श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एम्बुलेंस के डॉ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया घायल वृद्ध के परिजनों को तत्काल सूचना दे दी गई थी और घायल का परिवार अस्पताल पहुंच गया है। पुलिस के मुताबिक घटनाकारित वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments