Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदूध बेंच कर लौट रहे वृद्ध की एच टी लाइन की चपेट...

दूध बेंच कर लौट रहे वृद्ध की एच टी लाइन की चपेट में आने से मौत

आलापुर अंबेडकरनगर। दूध बेंच कर लौट रहे दूधिए की एच टी लाइन की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही दर्द नाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आलापुर थाना क्षेत्र के सेमरा मानकपुर के मजरे ठठापुरवा निवासी 66 वर्षीय दयाराम पाल पुत्र चिल्लर शनिवार की सुबह रामनगर बाजार से दूध की बिक्री कर घर वापस जा रहे थे। वह ब्लॉक मुख्यालय के पीछे संपर्क मार्ग पर पहुंचे थे कि तभी उनकी साइकिल रास्ते में गिरे हाई वोल्टेज तार चढ़ जाने से उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आ जानें से वह बुरी तरह झुलस गया जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो हो गई। सूचना पर लाइनमैन और बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा गिरे हुए हाई वोल्टेज तार में विद्युत प्रवाह रोककर तार को हटाया गया। इधर इकट्ठा हुए लोगों ने बिजली विभाग की इस लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त किया। कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू हुई। आक्रोश को बढ़ता हुआ देखकर आलापुर थाना अध्यक्ष पंडित पंडित त्रिपाठी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और बिजली विभाग को पत्र लिखकर सहायता राशि देने के लिए कहा। इस विषय में आलापुर थाना अध्यक्ष पंडित त्रिपाठी से बात करने पर उन्होंने बताया कि बिजली विभाग को पत्र लिखकर सहायता राशि देने के लिए कहा गया है। परिजनों की सहमति पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments