Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

आलापुर अंबेडकरनगर। बाजार से घर लौट रहे साइकिल सवार रिंकू पुत्र पन्नालाल अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। हालत नाजुक को देखते हुए परिजनों ने वाराणसी ले जाने का फैसला किया जहां रास्ते में रिंकू ने दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 रिंकू अपने मां बाप का इकलौता संतान था। मृतक हुसेनपुर खुर्द में पान की दुकान चलाता था। पान की दुकान को बंद कर वापस घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने रिंकू को टक्कर मार दिया जिसका मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय निवासियों के द्वारा उसे सीएससी जहागीर गंज पहुंचाया गया। जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया था।

इस विषय में थाना अध्यक्ष विजय तिवारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments