Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापीएम सूर्य योजना में आ रही समस्याओं का समाधान करें अधिकारी

पीएम सूर्य योजना में आ रही समस्याओं का समाधान करें अधिकारी


◆  शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगा रूफटॉप सोलर पैनल का विस्तार, जन-जागरूकता पर विशेष जोर


अयोध्या। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर–मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में योजना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई और संबंधित विभागों से कार्य की अद्यतन रिपोर्ट प्राप्त की गई।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर फोकस करते हुए कहा कि प्लांट निरीक्षण, स्मार्ट मीटर की इंस्टॉलेशन और कन्फिगरेशन से जुड़ी समस्याओं का समाधान एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि प्रत्येक खंड के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें।

बैंकों में ऋण वितरण संबंधी अड़चनों पर चर्चा करते हुए उन्होंने एलडीएम को निर्देश दिया कि सभी सार्वजनिक बैंकों को ब्रांचवार लक्ष्य आबंटित किया जाए। इसके अतिरिक्त बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को योजना के प्रति जागरूक करने के लिए एक सप्ताह के भीतर वृहद कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि योजना के अधिकतम लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए प्रचार-प्रसार को तेज किया जाए। प्रत्येक ब्लॉक और पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित हों। आवेदन प्रक्रिया, पोर्टल पंजीकरण और अनुदान की जानकारी सरल भाषा में दी जाए।

बैठक में बताया गया कि योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर पैनल लगाने पर केंद्र सरकार की ओर से अनुदान दिया जा रहा है, जिससे बिजली खर्च में कटौती के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, यूपीनेडा के परियोजना अधिकारी प्रवीण नाथ पाण्डेय, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी एसडी दूबे, सलाहकार उपकारी नाथ त्रिपाठी, एलडीएम गणेश यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, योजना के ब्रांड एम्बेसडर तान्यता व देवारति वसुधा फाउंडेशन की प्रतिनिधि, एवं सोलर कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments