Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने मृतक शिक्षामित्र व अनुदेशक के परिजनों को...

शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने मृतक शिक्षामित्र व अनुदेशक के परिजनों को सौंपी सहायता राशि


जलालपुर अम्बेडकरनगर। विगत माह जलालपुर शिक्षा क्षेत्र के एक अनुदेशक व एक शिक्षा मित्र के निधन पर शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंच कर अहेतुक धनराशि परिजनों को सौपकर ढांढस बधाया।कम्पोजिट विद्यालय बहादुरपुर में अनुदेशक के पद पर कार्यरत व मछली गांव निवासी रहे स्व० मोहम्मद अशरफ के परिजनों को सांत्वना देते हुए शिक्षक सहायतार्थ समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने 115850 रूपए की धनराशि सौंपी। प्राथमिक विद्यालय रुकुन में कार्यरत रहे स्व०अखिलेश कुमार पांडेय के परिजनों को समिति के सदस्यों ने 113250 रूपए की अहेतुक धनराशि सौंपते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। पीड़ित परिजनों के आवास पहुंच कर ढांढस बंधाने वालों में शिक्षक सहायतार्थ समिति के उपाध्यक्ष मोहम्मद अनीस,कोषाध्यक्ष निशात अहमद, सचिव सत्यप्रकाश गुप्ता के अलावा संघ अध्यक्ष राजेश यादव, श्वेता सिंह, स्नेह लता,मित्रसेन वर्मा,शैलेंद्र श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह, मोहम्मद कासिम, दिनेश कुमार वर्मा राजेश वर्मा आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments