Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएसआईआर के द्वितीय चरण के विशेष अभियान के लिए पदाधिकारयों को सौंपी...

एसआईआर के द्वितीय चरण के विशेष अभियान के लिए पदाधिकारयों को सौंपी गई बूथ स्तर की जिम्मेदारियां


अयोध्या। एसआईआर के द्वितीय चरण के अंतर्गत 17 व 18 जनवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यालय सहादतगंज में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित एवं महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से फार्म संख्या–6 भरवाने, बोगस मतदाताओं को चिन्हित करने तथा नए पात्र मतदाताओं को सूची में जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपते हुए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। एसआईआर अभियान के माध्यम से हर पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल हो और अपात्र नाम हटें, यह सुनिश्चित करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अभियान को सफल बनाएं।

वहीं महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ स्तर पर सतर्कता और सक्रियता से ही अभियान को सफलता मिलेगी। उन्होंने पदाधिकारियों से अपील की कि वे घर–घर संपर्क कर फार्म संख्या–6 भरवाने और मतदाता जागरूकता का कार्य करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए।

बैठक में अभियान को लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए सभी मंडलों को समयबद्ध लक्ष्य सौंपे गए। बैठक में अभियान संयोजक तिलकराम मौर्या, अरविंद सिंह, अमल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, मुकेश तिवारी, कपिल देव वर्मा, दिव्य प्रकाश तिवारी, दिनेश मिश्र, अरूण तिवारी, आलोक द्विवेदी, बाल कष्ण वैश्य, नंद कुमार सिंह, वरूण चौधरी, आशा गौड, यमुनोत्री केसरवानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments