Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव की तैयारियों को लेकर घाटों का जनप्रनिधियों संग अधिकारियों ने किया...

दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर घाटों का जनप्रनिधियों संग अधिकारियों ने किया निरीक्षण


अयोध्या। दीपोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में है। दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों की स्थलीय समीक्षा के राम की पैड़ी, सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया गया। मंगलवार को महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मंडलायुक्त गौरव दयाल, आई जी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, एसएसपी राजकरन नैय्यर, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण अश्विनी कुमार पांडेय सहित अन्य दीपोत्सव से जुड़े विभागीय अधिकारियों के साथ दीपोत्सव स्थल यथा-राम की पैड़ी, नयाघाट, सरयू आरती स्थल सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया।

                  दीपोत्सव मेला क्षेत्र, राम की पैड़ी सहित सम्पूर्ण परिसर का पैदल चलकर निरीक्षण कर जो भी कमियां थी उन्हें पूर्ण करते हुये कार्य को समय अन्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। एक साथ 1100 लोगों द्वारा सरयू आरती किये जाने के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का देखा तथा सभी सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल ने की जा रही तैयारियों के सम्बंध में विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। निरीक्षण के दौरान अन्य सम्बंधित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments