Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअधिकारियों, कर्मचारियों व आम नागरिकों ने किया योग

अधिकारियों, कर्मचारियों व आम नागरिकों ने किया योग

जलालपुर अंबेडकरनगर। विश्व योग दिवस पर क्षेत्र के नागरिको, अधिकारियों और कर्मचारियों ने निरोग रहने के लिए योगाभ्यास किया। नरेंद्र देव इंटर कालेज में उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल, तहसीलदार धर्मेंद्र यादव, ईओ राजेश कुमार वर्मा, एडीओ पंचायत बृजेश तिवारी के साथ प्रधानाचार्य लखमी चंद समेत तहसील, विद्यालय और नगरपालिका कर्मियों ने योगा किया।कोतवाली में कोतवाल संत कुमार सिंह, मालीपुर थाना में थानाध्यक्ष प्रेमचंद, बाबा बरुआ दास डिग्री में के. के मिश्र और इंटर कालेज में अरविंद यादव, मोतीलाल इंटर कालेज में पुरुषोत्तम ओझा, प्राथमिक विद्यालय अटंगीं मुंगरी में सुरेन्द्र देव पाण्डेय, पंचायत भवन खजुरी में सुरेश वर्मा, बिजली विभाग में अधिशाषी अभियंता ए के शुक्ल, भाजपा के राम प्रकाश यादव, पूर्व विधायक सुभाष राय, डा 0 आर आर शुक्ला, संजीव मिश्र, देवेश मिश्र, पंचायत भवन सुरहूरपुर में कृपा शंकर, रूधौली माफी में मनोज कुमार तिवारी, रूधौली अदाई में कृष्ण कुमार प्रजापति,  सुल्तानपुर खुर्द में वीरेंद्र यादव, मौलाना आजाद गर्ल्स इण्टर कालेज जलालपुर, अशरफपुर भुवा में नरेंद्र देव, कुलहियापट्टी में ओमप्रकाश, धौरुवा में अनिल सैनी, सुरहुरपुर प्राथमिक विद्यालय प्रथम में मोहम्मद सारिब, हाजीपुर पंचायत भवन में पारस नाथ यादव और रमेश यादव आदि के नेतृत्व में छात्र छात्राओं और नागरिको ने योगा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments