Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअपनी मांगों के समर्थन में ओबीसी महासभा ने सौंपा ज्ञापन

अपनी मांगों के समर्थन में ओबीसी महासभा ने सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। सिविल लाइन स्थित तिकोनिया पार्क में ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम सदर के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। ओबीसी महासभा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष सुनील निषाद के नेतृत्व में आयोजन हुआ। सुनील निषाद ने बताया कि भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण बिल पास किया है। लेकिन उन्हें अभी तक उन्होंने किसको कितना प्रतिशत आरक्षण देना है इसकी घोषणा नहीं की है। हमारी मांग है कि 52 प्रतिशत ओबीसी की आबादी है। इसलिए सबसे ज्यादा आरक्षण का प्रतिशत ओबीसी महिलाओं को दिया जाए। नहीं तो इस बिल का कोई मतलब नही है। इसके साथ-साथ जातीय जनगणना भी कराई जाए जिससे ओबीसी समाज की हिस्सेदारी का पता चल सके।धरने में प्रदीप निषाद गिरजेश निषाद कृष्णा चौधरी सनी मिर्जा बृजेश रावत सुधीर मौर्य अमरनाथ चौधरी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments