Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विवि में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दिलाई गई शपथ

अवध विवि में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दिलाई गई शपथ


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कुलसचिव उमानाथ ने शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का राष्ट्रीय पर्व है। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने आधार मिलता है। दूसरी ओर सर्वपल्ली डॉ. राधा कृष्णन भवन में बीएसएसी प्रोग्राम के समन्वयक प्रो. चयन कुमार मिश्र द्वारा शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। प्रो. मिश्र ने कहा कि भारत आज के दिन 15 वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है। ‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम‘ यह संकल्प मतदाताओं को उनके अधिकार और कर्तव्यों का बोध कराता है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का संचालन समाजकार्य समन्वयक डॉ. दिनेश सिंह ने किया। परिसर के विभागों में भी विभागाध्यक्षों, निदेशकों एवं समन्वयक की मौजूदगी में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस से जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य नियंता प्रो. संत शरण मिश्र, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, प्रो. शैलेन्द्र वर्मा, डॉ. प्रभात सिंह, डॉ. अरविन्द वाजपेयी, डॉ. प्रदीप सिंह, पल्लव पाण्डेय, जनसम्पर्क अधिकारी आशीष मिश्र, राजेश पाण्डेय, आलोक मिश्र, मनमीत कौर, सुनन्दा सोनी जान्हवी, सजल सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने शपथ ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments