Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअब ड्रेस में नजर आएंगे नगर पंचायत के कर्मी

अब ड्रेस में नजर आएंगे नगर पंचायत के कर्मी


बसखारी अंबेडकर नगर। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता की सराहनीय पहल से अब नगर पंचायत  कार्यालय के कर्मचारी ड्रेस  में नजर आएंगे। जिसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता ने सभासदों की मौजूदगी में नगर पंचायत कार्यालय में नियुक्त सभी कर्मचारियों को निशुल्क ड्रेस का वितरण किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार कर गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र का विकास तो उनकी प्राथमिकता में  है। विकास कार्यों को और गति मिल सके इसके लिए साथ नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों का सहयोग भी नितांत आवश्यक है। सभी कर्मचारियों के उत्साह वर्धन एवं एक स्वरूप में विकास कार्यों गति देने के लिए के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। जो नगर पंचायत कार्यालय की तरफ से उन्हें निशुल्क  उपलब्ध कराई जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता ने निशुल्क ड्रेस का वितरण करते हुए सभी कार्यालय कर्मचारियों को ड्रेस कोड में कार्यालय में उपस्थित रहने का भी निर्देश दिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजय कुमार,सभासद मायाराम,राम जी, प्रदीप कुमार, ज्योति गुप्ता, मोनू निषाद, रिजवाना निषाद, सुनीता देवी,सूरज लाल उपाध्याय,राम आधार यादव, दस्तगीर , लालजी, लालमन रावत,मोहम्मद कैफ, लिपिक अभिषेक यादव, कार्यालय सहायक राकेश आदि कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments