Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला चिकित्सालय में ट्रांसफारमर के पास बने अवैध आवासों को खाली करने...

जिला चिकित्सालय में ट्रांसफारमर के पास बने अवैध आवासों को खाली करने का नोटिस

अयोध्या। जिला चिकित्सालय में ट्रांसफारमर के पास अवैध रुप से बने आवासों को खाली करने का नोटिस प्रशासन ने शुक्रवार को सम्बंधित परिसर में चिपकाया। इससे पहले सीएमएस ने इसको लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिया गया। जिसमें जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने यह कारवाई की। इन आवास पर चिकित्सालय में काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी रहते है।
सीएमएस सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि यह लोग पूर्व से यहां कच्चे मकान बनाकर रह रहे है। रास्तें ट्रांसफारमर होने से विद्युत लाईन को लेकर समस्या रहती है। इसके साथ में खतरा भी बना रहता है। यहां से हटाकर अगर जरुरत पड़ी तो आवास आवंटित किया जायेगा। यहां तीन से चार परिवार रहते है। जिन्हें आवास को जल्द से जल्द खाली करने का नोटिस दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments