Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या26 अप्रैल से शुरु होगी फैजाबाद लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया

26 अप्रैल से शुरु होगी फैजाबाद लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया


◆  20 मई को मतदान, 4 जून को होगी मतगणना


◆ नामांकन न्यायालय कक्ष जिलाधिकारी में होगा


अयोध्या। जिला निवार्चन अधिकारी व जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सम्पन्न कराये जाने हेतु आयोग के निर्देशानुसार 26 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी। उसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 54-फैजाबाद लोकसभा चुनाव पांचवें चरण में है जिसमें आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन की अधिसूचना की तिथि 26 अप्रैल, नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 3 मई, नाम निर्देशन की संवीक्षा हेतु 04 मई, नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि 6 मई, मतदान की तिथि 20 मई, मतगणना 4 जून को होगी तथा 06 जून के पूर्व निर्वाचन पूर्ण करा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 54-फैजाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का नामांकन न्यायालय कक्ष, जिलाधिकारी, अयोध्या के कक्ष में होगा।
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 54-फैजाबाद हेतु नितीश कुमार जिलाधिकारी/रिटर्निंग आफिसर होंगे। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 54-फैजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में राम आसरे वर्मा, उप जिलाधिकारी दरियाबाद, अंशिका दीक्षित उपजिलाधिकारी रूदौली, राजीव रत्न सिंह उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर, अशोक कुमार सैनी उपजिलाधिकारी सोहावल तथा राजकुमार पांडेय उपजिलाधिकारी सदर कुल 05 सहायक रिटर्निंग आफिसर बनाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments