Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारविवार को पार्टी कार्यालय में जमा होंगे महानगर अध्यक्ष पद के नामांकन...

रविवार को पार्टी कार्यालय में जमा होंगे महानगर अध्यक्ष पद के नामांकन पत्र


◆ शुक्रवार को हुई है तीन मंडल अध्यक्षों की घोषणा


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक चुनावों में तेजी आ गई है। दो मार्च रविवार को सहादतगंज पार्टी कार्यालय में शाम 4 बजे से 6 बजे तक महानगर अध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। महानगर सांगठनिक चुनाव अधिकारी नीलिमा कटियार तथा सह चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र कोरी व तिलकराम मौर्या नामांकन पत्रों की जांच के उपरान्त सभी नामांकन पत्रों को लेकर लखनऊ कार्यालय में जमा करेंगे। जहां से प्रदेश चुनाव अधिकारी डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय की संस्तुति व प्रदेश स्तर पर विचार विमर्श के उपरांत महानगर अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। अयोध्या महानगर तथा जिले के सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया को मिल्कीपुर उपचुनाव के कारण टाल दिया गया था।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार की शाम को चार मंडलों में से तीन मंडलों के अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों की घोषणा की गई। अयोध्या मंडल के अध्यक्ष व प्रतिनिधि को घोषणा जल्द की जाएगी। दो मार्च को पार्टी कार्यालय सहादतगंज में महानगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments