Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकोई नई परंपरा शुरू न की जाए और कुर्बानी पूर्व निर्धारित स्थानों...

कोई नई परंपरा शुरू न की जाए और कुर्बानी पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही हो – डीएम


बकरीद को लेकर डीएम ने किया शांति समिति की बैठक


अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में आगामी बकरीद पर्व को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण, विभिन्न धर्मगुरु और सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बकरीद पर कोई नई परंपरा शुरू न की जाए और कुर्बानी पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही हो। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी व खुले में कुर्बानी पर रोक की बात दोहराई गई। सफाई, जलापूर्ति, अपशिष्ट निस्तारण और विद्युत आपूर्ति को लेकर संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने और लगातार क्षेत्र भ्रमण करने को कहा। उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उप जिलाधिकारी गण, नगर मजिस्ट्रेट, रेजीडेण्ट मजिस्ट्रेट, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, विद्युत सुरक्षा, जिला पंचायती राज विभाग, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments