अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र के पलिया शाहबदी गांव स्थित मृतका के परिजनों से मिलने मंगलवार को निषाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल निषाद भारी संख्या में समाज के लोगों संग पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिलकर श्यामलाल निषाद भावुक हो उठे और परिवार को हर संभव आर्थिक मदद व न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, यहां तक कि उसे फांसी की सजा दी जाए। साथ ही उन्होंने मांग की कि सरकार पीड़ित परिवार को राहत राशि उपलब्ध कराए और आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवाए। श्यामलाल निषाद ने स्पष्ट कहा कि इस मामले को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
समाज के अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो निषाद समाज धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि निषाद समाज हमेशा से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहा है और आगे भी खड़ा रहेगा।
गौरतलब है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मौके पर मोतीलाल निषाद, अरुण निषाद, प्रदीप निषाद, पंचू निषाद, कुश निषाद, डॉ. विजय निषाद, भगवानदीन निषाद समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।