Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानाबालिक लड़की का अपहरण, बरामदगी की मांग को लेकर निषाद समाज ने...

नाबालिक लड़की का अपहरण, बरामदगी की मांग को लेकर निषाद समाज ने किया एसपी ग्रामीण से मुलाकात


अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के रामघाट परिक्रमा मार्ग स्थित तुलसी बाड़ी मोहल्ले की रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिक लड़की 6 जनवरी से घर से गायब है। परिजनों द्वारा भरत अग्रहरि के द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर सोमवार को लड़की के परिजनों के साथ निषाद समाज के अध्यक्ष श्याम लाल निषाद औऱ जिलाध्यक्ष विजय निषाद ने पुलिस लाइन पहुंचकर एसपी ग्रामीण से मुलाकात की। शिकायती पत्र देखकर कार्रवाई की मांग। एसपी ग्रामीण ने दो से तीन दिन में लड़की की बरामदगी करने का आश्वासन दिया। लड़की के पिता का आरोप है कि 6 जनवरी को शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच भरत अग्रहरि ने मेरी बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण किया है। अयोध्या कोतवाली में 7 जनवरी को एफआईआर दर्ज करवाया। लेकिन किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी को भी शिकायती पत्र दिया गया। वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस पर भी मिली भगत का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जहां पुलिस द्वारा गलत रिपोर्ट लगाई गई।

निषाद समाज के अध्यक्ष श्याम लाल निषाद ने कहा कि लड़की के परिवार वालों के साथ एसपी ग्रामीण से मुलाकात की है। उन्होंने आश्वासन दिया है। 2 से 3 दिन में लड़की को बरामद कर लिया जाएगा। अगर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई तो आगे धरना प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments