Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनिरन्तर जनता की सेवा करूंगा –मनोज गुप्ता

निरन्तर जनता की सेवा करूंगा –मनोज गुप्ता

अंबेडकर नगर। नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद अकबरपुर में भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान चेयर मैन सरिता गुप्ता और भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू ने जनता के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि कहीं कोई कमी रही जिससे परिणाम विपरीत रहा।कहा कि वह जिस प्रकार से निरंतर जनता की सेवा करते आ रहे हैं।वह जारी रखेंगे।

अकबरपुर नगर निकाय चुनाव संयोजक जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने अकबरपुर नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की पराजय स्वविकार करते हुए कहा कि जनता का आदेश शिरोधार्य है।लोक तंत्र की चुनाव में हार जीत दो ही परिणाम आते हैं।आने वाले समय में जहां कहीं कोई भी कमी रह गई है उसे दूर करने का प्रयास किया जायेगा। नगर निकाय चुनाव में मिली हार की समीक्षा कर चुनाव में लगे भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभ चिंतकों का आभार चेयर मैन प्रत्याशी सरिता गुप्ता,नगर निकाय चुनाव संयोजक बाल्मीकि उपाध्याय,भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू ने व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments