Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूपीएसएससी की ईएसई परीक्षा में 27 वीं रैक पाने वाले नीलेश पाण्डेय...

यूपीएसएससी की ईएसई परीक्षा में 27 वीं रैक पाने वाले नीलेश पाण्डेय सम्मानित

अयोध्या। यूपीएसएससी की ईएसई परीक्षा में आल इंडिया रैंक-27 स्थान प्राप्त करने वाले नीलेश पाण्डेय को फैजाबाद पब्लिक स्कूल की प्रबंध समिति ने सम्मानित किया। वह विद्यालय के पूर्व छात्र भी रहे है। विद्यालय की अध्यक्ष जरीना खान ने गुलदस्ता एवं शाल भेंटकर नीलेश पांडेय और उनके अभिभावक चाचा पवन पांडेय एवं पिता सूर्य नारायण पांडेय को बधाई दिया।
नीलेश पाण्डेय ने कहा कि समय प्रबंधन एवं उपलब्ध संसाधनों से तथा लगन से लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राज बल्लभ श्रीवास्तव, संयोजिका सदफ इकबाल एवं शिक्षकों ने नीलेश पांडेय को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments