Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिकाय चुनाव आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होते ही सपा द्वारा लिया जायेगा...

निकाय चुनाव आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होते ही सपा द्वारा लिया जायेगा प्रत्याशियों से आवेदन

अयोध्या 13 नवंबर। समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने बताया कि आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होते ही प्रत्याशियों से आवेदन लिया जाएगा। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने निकाय चुनाव के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं जिसके अनुसार चयन समिति ही प्रत्याशियों का चयन करेगी ।

उन्होने बताया कि नगर निगम के मेयर पार्षद , नगर पालिका के अध्यक्षों व सदस्यों तथा नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्यों के लिए अलग अलग चयन समिति का गठन किया जाएगा । सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए सपा जिला अध्यक्ष गंगासिंह यादव ने तैयारी तेज कर दी है आरक्षण आते ही आवेदन लेकर प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया को पार्टी द्वारा गठित की गई चुनाव समिति की बैठक मे रखकर प्रदेश नेतृत्व को निर्णय हेतु भेजा जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments