Friday, April 11, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशक्ति वंदन अभियान के अन्तर्गत भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुआ एन जी...

शक्ति वंदन अभियान के अन्तर्गत भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुआ एन जी ओ सम्मेलन


अंबेडकर नगर। भाजपा ने रविवार को महिला सशक्तिकरण के लिए शक्ति वंदन अभियान अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में एन जी ओ सम्मेलन आयोजित किया।भाजपा जिला महामंत्री अभियान संयोजक बाबा राम शब्द यादव के संयोजन में हुए सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा रहे।

           सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने एनजीओ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में महिलाओं को सुविधा,सुरक्षा और सम्मान किया है। महिलाओं की सुविधा के लिए उज्जवला योजना अन्तर्गत फ्री गैस कनेक्शन,रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास, महिला स्वयं सहायता समूहों एवम एनजीओ के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को विभिन्न योजनाओं में आर्थिक ऋण और सहायता प्राप्त करा कर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य किया है।महिलाओं की आत्म सम्मान और विश्वास को बढ़ाया है।अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह रघुवंशी ने और संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजू पाण्डेय ने किया।

            अभियान संयोजक बाबा राम शब्द यादव ने सम्मेलन में आई महिलाओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं और बालिकाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक रूप से से सशक्त बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर कर रही है।

          सम्मेलन में मुख्य रूप से युवान फाउंडेशन की संध्या सिंह,पुष्पा देवी, गीता देवी,विद्यावती,कलावती,सुमित्रा देवी,अम्बिका जायसवाल,अमित कुमार सिंह,प्रवीण सिंह,शैल त्रिपाठी,कमलेश यादव,संगीता चौरसिया,घनश्याम,चंद्रबली मौर्य, पियूष कुमार,जितेंद्र मिश्र, कृष्ण कांत उपाध्याय,महावीर आदि शामिल रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments