Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसमाचार पत्र विक्रेता पर धारदार हथियार से हमला

समाचार पत्र विक्रेता पर धारदार हथियार से हमला

अंबेडकर नगर। भूत प्रेत करवाने के चक्कर में अखबार विक्रेता पर पड़ोसियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। प्रकरण गुआंवा जमालपुर थाना मालीपुर का है। गांव निवासी राम शब्द प्रजापति पुत्र रामसहाय 16 अगस्त को  अपने घर रुद्राभिषेक करवाया था जिसकी वजह से पड़ोसी जानकी देवी पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद ने पीड़ित पर अपने घर में भूत प्रेत करवाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को उसके घर जाकर गाली गलौज किया था। पीड़ित उस समय अखबार बांटने गया था। वापस लौटने पर जब घटना का कारण  पडोसी के घर जाकर  पूछा जिस पर  विपक्षी अजय व विजय पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने उसे  लाठी-डंडे से मारना शुरू कर दिया। अपनी मां के ललकारने पर अजय ने फावड़े से पीड़ित के ऊपर हमला शुरू कर दिया जिससे सिर फट गया तथा हाथ कट गया। पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से भयभीत पीड़ित ने जान माल की सुरक्षा हेतु प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से कारवाई की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments