Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभरतकुंड के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष ने ली शपथ

भरतकुंड के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष ने ली शपथ


◆ समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते है मोहम्मद राशिद


अयोध्या। नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा में समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। अध्यक्ष मोहम्मद राशिद और सभी सभासदों को एसडीएम सोहावल ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के बाद सपा के नेताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद राशिद को 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। जीत व शपथ लेने की बधाई दीं।

इस दौरान मोहम्मद राशिद ने कहा कि हमेशा से हम लोगों ने भदरसे का विकास करने का काम किया है। आठवीं बार हमारे परिवार से फिर से एक बार शपथ लेने कार्य किया गया। यहां की जनता हमें इसलिए अपना आशीर्वाद देती है क्योंकि यहां की जनता के साथ हम लोग लगातार बने रहे हैं और उनके सुख-दुख में हमेशा बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभासदों ने आज शपथ ग्रहण की है।

उन्होनें कहा कि यहां पर हॉस्पिटल की समस्या है। अभी जो विस्तारित क्षेत्र हैं उनमे विकास नहीं हुआ, बहुत ही पिछड़े हुए क्षेत्र हैं। जिस तरीके से भदरसे में विकास किया गया। उसी तरह उन क्षेत्रों में विकास का काम किया जाएगा।

इस मौक़े पर सपा के पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे, मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद, बीकापुर विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी फिरोज खान उर्फ़ गब्बर, जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव बख्तियार खॉन, स्नेह लता निषाद,मोहम्मद सलीम, मोहम्मद तारीख, अब्दुल्ला, अंसर अहमद,जिला पंचायत सदस्य शंभू नाथ सिंह उर्फ दीपू आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments