Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारालोद के नवनियुक्त महासचिव का हुआ स्वागत

रालोद के नवनियुक्त महासचिव का हुआ स्वागत


◆ राष्ट्रीय लोकदल इंडिया गठबंधन का अटूट हिस्सा – सुड्डू मिश्रा


अयोध्या। राष्ट्रीय लोकदल नवनियुक्त प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय लोकदल विश्वेश्वर नाथ मिश्रा सुडडू मिश्रा का नगर कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरविंद सिंह महंथ और संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कुमार मिश्रा गुड्डू ने किया।

इस दौरान सुडडू मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल इंडिया गठबंधन का अटूट हिस्सा है उत्तर प्रदेश में गठबंधन के तहत 12 लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। अब प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को सर्किट हाउस अयोध्या में पार्टी की मासिक बैठक  होगी। जिसमें संगठन विस्तार और साथियों की समस्याओं के निदान करने में मदद मिलेगी। पूर्वांचल में पार्टी के संगठन के विस्तार में पूरी ताकत लगा दूंगा।

आज के स्वागत समारोह में अयोध्या नगर निगम के पार्षद पार्टी के वरिष्ठ नेता सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, महिला जिला अध्यक्ष शांति देवी, अमित पांडे, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, दीनानाथ तिवारी, कुलभूषण मिश्रा, अमर जीत पांडे, करुणाकर दुबे , ध्रुव यादव  अखिलेश मिश्रा, अनिल पांडे सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments