Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का किया गया स्वागत

नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का किया गया स्वागत


अयोध्या। शनिवार को भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने करियप्पा मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, जिला प्रतिनिधि अनुराग त्रिपाठी, देवकाली मंडल के अध्यक्ष हेमंत जायसवाल प्रतिनिधि शशि प्रताप सिंह, पूरा मंडल के अध्यक्ष कपिल देव वर्मा तथा प्रतिनिधि अतुल सिंह को माला तथा अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया। महानगर के अन्य पदाधिकारियों ने सभी मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष पार्टी की नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। सांगठनिक स्तर के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संपादित करें। सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने को प्राथमिकता दें। मंडल के अन्य पदाधिकारियों से सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया को सतत जारी रखें।

स्वागत करने वालों में शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्रा, तिलकराम मौर्या, कांशीराम रावत, मुकेश तिवारी, रामप्रीत वर्मा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments