Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानव वर्ष अभिनंदन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नव वर्ष अभिनंदन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अयोध्या। शहर के नाका हनुमानगढ़ी स्थित गुलाब मैरिज लॉन में चैत्र नवरात्रि व रामनवमी के अवसर पर नव वर्ष अभिनंदन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुवात भागीरथ पजेरीवाला के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। गणेश वंदना भाव्या रति पायल के द्वारा प्रस्तुति की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमे भाव्या, रति, पायल, हिमांशी, संस्कृति, मासूम, कोमल, आराध्या, वर्षा, ट्विंकल, सोनाली, महिमा, खुशबू महक द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।
मंच का संचालन विजेता जायसवाल औऱ कार्यक्रम सहयोगी पूजा रावत रीता शर्मा गुड्डू शर्मा सुधा तिवारी ने किया। कार्यक्रम के आयोजक व पूर्व पार्षद मुरारी सिंह यादव ने बताया कि नव वर्ष समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें भव्य तरीके से छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर पार्षद व संयोजक श्रद्धा यादव,अशोक पांडे, भागीरथ केजरीवाल, गोकर्ण द्विवेदी जी एसएन लाल, वासुदेव सिंह, हेमंत जायसवाल, चंदन कसेरा, अनिल सिंह, श्वेता राज सिंह, शकुंतला त्रिपाठी, सीमा श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments