Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याटाटा शोरुम में नई एसयूवी कर्व की हुई लाचिंग

टाटा शोरुम में नई एसयूवी कर्व की हुई लाचिंग


◆ पेट्रोल और डीजल में उपलब्ध


अयोध्या। सहादतगंज स्थित श्रीदेव व्हील्स टाटा शोरूम में रविवार को नई फीचर्स के साथ टाटा कर्व एसयूवी की लॉन्चिंग हुई। लांचिंग शोरूम में आए मुख्य अतिथि महर्षि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद कुमार ने किया। शोरूम के प्रोपराइटर गौरव सिंह ने बताया कि हमारे शोरूम में टाटा की नई फीचर्स में कर्व कार की लांचिंग हुई है। यह 1500 सीसी की गाड़ी है, और पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में उपलब्ध है। गाड़ी की शोरूम कीमत 10 लाख से शुरूआत है, बाजार में मांग देखते हुए कंपनी ने नई गाड़ी की लांचिंग की है, कंपनी ने आम लोगो के बजट के हिसाब से भी गाड़ी की प्राइस रखी है।
उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध है अगर कच्ची रोड हो या टूटी-फूटी सड़के उस पर भी किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह, सूर्यभान सिंह ,अम्बरीष सिंह, भानु प्रताप सिंह, मदन बिहारी सिंह, राघवन प्रताप सिंह, अनिल सिंह, अंशुमान सिंह, हरिओम सिंह, आर डी सिंह , शुभम सिंह सूर्यवंशी ,रविंद्र सिंह ,कमलेश्वर पांडे , विपिन सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, परमिंदर सिंह, दुर्गा प्रसाद तिवारी, संजू पांडे, बृजेश यादव, सौरभ सिंह सहित कंपनी के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments