Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकरणी सेना भारत में नये पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

करणी सेना भारत में नये पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

अयोध्या। करणी सेना भारत संगठन में नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी। संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनी सिंह के नेतृत्व में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें जिला प्रभारी संतोष सिंह कल्लू द्वारा नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी। मण्डल उपाध्यक्ष पद पर भूतपूर्व सैनिक हरीश सिंह फौजी, जिला उपाध्यक्ष अवधेन्द्र प्रताप सिंह बब्लू व गोसाईगंज विधानसभा के अध्यक्ष पद पर मनीष सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
करणी सेना भारत के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनी सिंह ने नवनिर्वाचित संगठन के पदाधिकारियों को लड्डू और माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया सनी सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य यह है कि हम राष्ट्र और समाज की सेवा करना है। हम यही चाहते हैं कि अपने पदों की गरिमा बनाए रखकर, समाज के सभी हर वर्गों को अपने साथ ले चलें. तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
भूतपूर्व सैनिक हरीश सिंह फौजी ने बताया कि जिस तरह से हमने अपने देश की सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया है उसी तरह करणी सेना के साथ जोड़कर अपने कर्तव्यों का पालन करूंगा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राजन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष तारुन मनोज सिंह, मित्रसेंन सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रदेश संयोजक अखिलेंद्र सिंह बिसेन, जिला महामंत्री रवि सिंह बंटी लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments