Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएक वर्ष पूरा होने पर हास्पिटल में नये आईसीयू का हुआ उद्घाटन

एक वर्ष पूरा होने पर हास्पिटल में नये आईसीयू का हुआ उद्घाटन

अयोध्या। शहर के देवकाली स्थित देवांश हॉस्पिटल के एक वर्ष पूर्ण होने पर हॉस्पिटल मे नए आईसीयू का विधि-विधान पूजा पाठ कर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन देवांश हॉस्पिटल की डॉक्टर साक्षी त्रिपाठी के माता-पिता ने फीता काटकर किया। इस दौरान डॉक्टर साक्षी त्रिपाठी ने बताया कि नए आईसीयू का मेरे माता-पिता ने उद्घाटन किया है। हमारे हॉस्पिटल में मरीजों को हर प्रकार की सुविधाएं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में सभी प्रकार के जनरल ऑपरेशन किए जाते हैं। और बेबी वॉर्नर की सुविधा भी है। सभी प्रकार की मशीनें हमारे यहां उपलब्ध है।इस दौरान मणिराम दास छावनी वार्ड से भावी पार्षद पद प्रत्याशी रिटायर्ड फौजी मुकेश तिवारी ने हॉस्पिटल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर और नए आईसीयू खोले जाने की हॉस्पिटल के डॉक्टर साक्षी त्रिपाठी को शुभकामनाएं दी। इस उद्घाटन के मौके पर देव नारायण त्रिपाठी, अभिनव त्रिपाठी अवनीश त्रिपाठी श्रीमती प्रजेश त्रिपाठी तथा हॉस्पिटल के स्टाफ मे अनीता, अंतमा, सौरभ, आशुतोष, रामपाल, राम जी, पिंकी पूनम, रानी, सचिन, सूरत, रुद्रा, सुरेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments