Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनवागत अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने किया पदभार ग्रहण, कहा— नगर विकास...

नवागत अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने किया पदभार ग्रहण, कहा— नगर विकास रहेगी प्राथमिकता


जलालपुर अंबेडकर नगर। नगर पंचायत जलालपुर को लंबे समय बाद नया अधिशासी अधिकारी मिल गया है। झांसी जनपद से स्थानांतरित होकर आए अरविंद कुमार ने मंगलवार दोपहर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। उनके आगमन से कई महीनों से खाली पड़ी कुर्सी पुनः सक्रिय हो गई है। पदभार ग्रहण करने के बाद श्री कुमार ने नगर के चौमुखी विकास का संकल्प दोहराते हुए कहा कि नगरवासियों को पेयजल, बिजली, साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि नगर में व्याप्त समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाएगा और आवश्यक सेवाओं की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर की हर समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और उसका समाधान सुविधाजनक ढंग से किया जाएगा। इसके लिए सभासदों और स्थानीय प्रमुख जनों से संवाद स्थापित कर समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। उन्होंने नगरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनसहभागिता के बिना कोई भी विकास कार्य संभव नहीं है। नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments