Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याइनरव्हील मैत्री की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ रजना सिंह को मिली अध्यक्ष...

इनरव्हील मैत्री की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ रजना सिंह को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

अयोध्या। शहर के एक स्थानीय होटल में इनरव्हील मैत्री क्लब की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन। जिसमें डॉ रंजना सिंह को अध्यक्ष पद डॉ संगीता रस्तोगी को सचिव पद के लिए चुना गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित गणेश वंदना से मुख्य अतिथि पास्ट डिस्ट्रिक्ट की चेयरमैन नुसरत यशिद ने किया। नुसरत यशिद ने डॉ रंजना सिंह को कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा।
डॉ रंजना सिंह ने बताया कि मैं अपने कार्यकाल में अधिक से अधिक सामाजिक कार्य करने का संकल्प लेती हूं। अगर जहां भी हम लोगों की मदद की जरूरत पड़ती है तो उसकी हम लोग जरूर मद्द करेंगे। तो वहीं पूर्व अध्यक्षता रत्ना जायसवाल ने डॉ रंजना सिंह को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरीके से 2 साल से क्लब द्वारा समाज के लिए हमने जो कार्य किया है हमें विश्वास है हमसे ज्यादा अच्छा वह कार्य करेगी। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नीलम सागर आई एस ओ मनिशा गुप्ता उपाध्यक्ष सीमा साहू ने पदभार संभाला। इनरव्हील अध्यक्ष ममता सिंह सचिव अंजू सिंह, क्लब के मेंबर डॉ शशि मिश्रा संगीता अग्रवाल व्यंजना यादव गीतमाला सरोज अग्रवाल साधना सिंह श्यामा गुंजा छाया मौजूद रही।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments