Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराबर्ट वाड्रा पर नयी चार्जशीट गांधी परिवार को बदनाम करने की मोदी...

राबर्ट वाड्रा पर नयी चार्जशीट गांधी परिवार को बदनाम करने की मोदी सरकार की साज़िश – डा विजय शंकर तिवारी


अम्बेडकर नगर। 20 जुलाई. 2012 में आईएएस खेमका का नाम लेकर यूपीए सरकार, गांधी परिवार और कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाकर भाजपा और गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने अपना चुनाव अभियान शुरू किया और देश को गुमराह कर सत्ता हासिल किया। उप्र कांग्रेस सदस्य डा विजय शंकर तिवारी ने मोदी सरकार और भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 11 सालों विश्व के सबसे गौरवशाली इतिहास परंपरा और त्याग तपस्या शहादत की विरासत सहेजने वाले गांधी परिवार को बदनाम करने के लिए भाजपा,संघ और मोदी सरकार ने सभी हथकंडे अपनाते हुए हमेशा तथ्यहीन और झूठे मनगढ़ंत आरोप लगाये। पीसीसी सदस्य डा विजय शंकर तिवारी ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय राजीव गांधी और कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा पर ईडी द्वारा पेश की गई चार्जशीट गांधी परिवार को बदनाम करने की नयी साजिश है और पिछले 11 सालों से भाजपा ने ईडी सीबीआई आईबी आईटी एनसीबी का कांग्रेस और विपक्ष के खिलाफ जमकर दुरूपयोग किया है और लोकतंत्र को कमजोर करने का हर संभव प्रयास किया है जिसकी जितनी भी निंदा की जाय कम है।

डा विजय शंकर तिवारी ने कहा कि जमीन घोटाले का फर्जी आरोप लगानेवाली भाजपा के प्रकोष्ठ की तरह काम कर रही ईडी को भी मालूम है कि भाजपा की हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने 2023 में कोई भी सबूत नहीं मिलने पर राबर्ट वाड्रा को क्लीन चिट दे दिया था और भाजपा सरकार में ईमानदार आईएएस अधिकारी खेमका बहुत परेशान किए गए।

उप्र कांग्रेस सदस्य डा विजय शंकर तिवारी ने कहा कि देश की आजादी और विकास में  भाजपा का अपना कोई भी योगदान नहीं है जबकि 1861 में जन्मे महान बैरिस्टर मोतीलाल नेहरू 1889 में जन्मे महान पं जवाहर लाल नेहरू और 1917 में जन्मी आयरन लेडी इंदिरा गांधी ने अपना पूरा जीवन और सर्वस्व भारत माता की बलिबेदी पर न्यौछावर कर दिया।

पीसीसी सदस्य डा विजय शंकर तिवारी ने कहा कि लोकसभा में नेता विपक्ष जननायक राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव सांसद प्रियंका द्वारा लगातार मोदी सरकार की नाकामियों को उजागर करने से मोदी सरकार बौखलाई हुई है। ऐसे में जब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप 22वीं बार व्यापार पांच जेट गिरने और व्यापार के लिए सीजफायर की बात पूरी दुनिया में घूम घूमकर कह रहे मोदी सरकार को उनको जवाब देना चाहिए। शंघाई समझौते में पाक प्रायोजित आतंकवाद पर मुखर होकर विरोध करना चाहिए था मोदी सरकार देश और सेना के साथ चट्टान की तरह डटकर खड़े गांधी परिवार को बदनाम करने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर चार्जशीट दाखिल कर रही है पूरा देश इस अत्याचार को गौर से देख रहा है पूरी कांग्रेस और करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता तथा ईमानदार जनता न्याय और हक की आवाज सड़क से लेकर संसद तक बुलंद करने वाले राहुल गांधी प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा के साथ है।

डा विजय शंकर तिवारी ने कहा कि भारत की 146 करोड़ देवतुल्य जनता के लिए यह जानना जरूरी है कि जिस समय अंग्रेजी सरकार के मुखबिर 60 रूपए की तनख्वाह पाते थे उस दौरान नेहरू गांधी परिवार ने अपने परिवार के गहने और सैकड़ों करोड़ की सम्पत्ति देश को दान में दे दिया उसी गौरवशाली गांधी परिवार की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए पिछले 11 सालों से मोदी सरकार और भाजपा द्वारा विविध तरीकों से परेशान किया जा रहा झूठे मनगढ़ंत मामले दर्ज किए जा रहे हैं जो कि लोकतंत्र में काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। डा विजय शंकर तिवारी ने कहा कि आज भारत की देवतुल्य जनता को मोदी सरकार द्वारा मंहगाई और जीरो टॉलरेंस के जुमले को याद रखने की जरूरत है जबकि समस्त राजनैतिक दलों के सारे भ्रष्टाचारी भाजपा की वाशिंग मशीन में घुसे और पाक-साफ हो गये, यूपीए सरकार में सारे भ्रष्टाचारी जेल गये और मोदी सरकार में विदेश भाग निकले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments