Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकार्यक्रम आयोजित कर मनाई गई नेल्सन मंडेला की नौवीं पुण्य तिथि

कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गई नेल्सन मंडेला की नौवीं पुण्य तिथि

जलालपुर, अंबेडकर नगर। नेल्सन आर मंडेला सोसायटी कार्यालय पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न मंडेला के नौवीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। संस्था अध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने मंडेला के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

उन्होंने कहा कि नेल्सन मंडेला रंगभेद मिटाने के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे और अपने जीवन का अमूल्य समय उन्होंने जेल में बिताया। नेल्सन मंडेला अपने देश में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनाई। भारत में उन्हे अफ्रीका के गांधी की संज्ञा दी गई और यही कारण रहा कि उन्हें भारत रत्न का प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया। नेल्सन मंडेला के जीवन से सीख लेकर जनकल्याण का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर चंद्र शेखर यादव, शैल रंजन श्रीवास्तव, वीरेन्द्र यादव , डाक्टर आर मंडल अरुण वर्मा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments