Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनगरपालिका की लापरवाही,टूटी पुलिया नहीं करा रहा है ठीक

नगरपालिका की लापरवाही,टूटी पुलिया नहीं करा रहा है ठीक

जलालपुर अम्बेडकरनगर। नगरपालिका की लापरवाही के चलते मोहल्ला वासी कई दिनों से परेशान है, लेकिन नगरपालिका टूटी पुलिया को बनवाने का नाम नही ले रहा है। नगर के जमालपुर चौराहे से चंद कदम की दूरी पर आदर्श नगर कालोनी मे जाने का यही मुख्य मार्ग है सडक से कालोनी मे घुसते ही ट्रांसफर के बगल पुलिया बनी हुई है जो विगत एक सप्ताह से टूटी पडी हुई है जिससे मोहल्ला वासियों को अपने घरो मे जाने के लिए काफी मशक्कत करना पड रहा। इस रास्ते से पैदल निकलना ही दूभर है। मोहल्ला वासी तिलक धारी पान्डेय,डा०राधेश्याम यादव,रमाशंकर यादव,लालजी यादव,दानबहादुर मिश्रा,राजधानी पान्डेय समेत सभी परेशान है। इन लोगों ने बताया की यहा से पैदल निकलना दूभर है जबकि बाइक व चार पहिया वाहन इधर उधर खडा करना पड रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments