◆ प्राण प्रतिष्ठा को लेकर व्यवस्था प्रमुखों की बैठक में दिए निर्देश
अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा के बाद आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बुधवार भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल.संतोष, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने नव्य अयोध्या में बन रहे 25000 क्षमता की टेंट सिटी तथा नगर निगम द्वारा बनवाई जा रही 2500 क्षमता की टेंट सिटी का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिया।
