Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनारी तू नारायणी व समूह दीदी दर्शन कार्यक्रम आयोजित

नारी तू नारायणी व समूह दीदी दर्शन कार्यक्रम आयोजित


अंबेडकर नगर। लोक सभा चुनाव की तैयारी के दृष्टि से बनी लोक सभा प्रवास योजना अकबरपुर के नारी तू नारायणी और समूह दीदी दर्शन कार्यक्रम नगर के लोहिया सभागार में सैकड़ों समूह की महिलाओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

       मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय ने मातृ शक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना देश वा समाज में नारी को वह सम्मान नहीं मिल सकता है जिसकी वह हकदार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने मातृ शक्ति को सम्मान और सशक्त बनाने के लिए देश की संसद में नारी वंदन विधेयक पारित कर ऐतिहासिक सम्मान महिलाओं को दिया है।भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी  लक्ष्मी का दर्जा दिया है।

     गोसाई गंज टाउन एरिया चेयर मैन विजय लक्ष्मी जायसवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने लैंगिक समानता का अधिकार देने के लिए महिला सशक्तिकरण की वाहक नारी वंदन विधेयक संसद की दोनों सदनों में पास करा कर मातृ शक्ति को नया आयाम दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि आज़ादी के बाद से आज तक महिलाओं को अन्य दलों की सरकारों ने जो सम्मान नहीं दिया वह भाजपा की केंद्र सरकार ने दे कर मातृ शक्ति को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता पूरा किया है।

          अध्यक्षता कर रहे लोक सभा प्रवास योजना प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने उपस्थित मुख्य अतिथि सहित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सभी क्षेत्रों में महिलाओं की उत्थान किए जाने के क्षेत्र में भाजपा की कार्य और कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होंगे।महिलाओं के सशक्त होने से पूरा समाज अपने आप में सशक्त हो जायेगा।कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के  मुखिया नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना,प्रधानमंत्री उज्वला योजना,सुकन्या समृद्धि योजना,समर्थ योजना,सुरक्षित मातृत्व योजना सहित कई अन्य योजना लागू कर महिलाओं की सम्मान और प्रतिष्ठा को बढ़ाया है।

          लोक सभा प्रवास योजना संयोजक अवधेश द्विवेदी ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि महलाएं वह आधारशिला हैं, जिसके बिना किसी भी मजबूत परिवार ,समाज और देश की परिकल्पना नहीं किया जा सकता है।महिलाओं ने सभी क्षेत्रों में अपना परचम लहराया है।

       कार्यक्रम को बी एन के बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्या डाक्टर सुचिता पाण्डेय, विधान सभा प्रवास योजना प्रभारी मनोज मिश्र, प्रधानाचार्या सुमित्रा देवी, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह रघुवंशी , मीरा पाण्डेय ,राजेश पांडेय ने भी सम्बोधित किया। संचालन आदर्श चौधरी ने किया।

कार्यक्रम में शान्ति प्रजापति,प्रमिला यादव ,कमलेश यादव, शारदा पाण्डेय, राहुल देव शर्मा,रमेश यादव,उमाशंकर सिंह,ध्रुव कुमार त्रिपाठी सहित सैकड़ों की संख्या में  समूह एक विभिन्न योजनाओं की महिलाएं शामिल रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments