Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा से महापौर पद प्रत्याशी हेतु आवेदकों के नाम आये सामने

भाजपा से महापौर पद प्रत्याशी हेतु आवेदकों के नाम आये सामने

अयोध्या। नगर निगम के महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशी हेतु आवेदन की समय सीमा समाप्त हो गयी। भाजपा पार्टी कार्यालय व जिला प्रभारी से मिलकर दावेदारों ने आवेदन किया है। भाजपा स्क्रीनिंग कमेटी के बैठक के बाद नामों में प्रत्याशी के चयन हेतु पार्टी मुख्यालय भेजा जायेगा।

भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि महापौर पद हेतु पार्टी कार्यालय पर अभिषेक मिश्रा, डा ममता पाण्डेय, डा विवेक सिंह मोनू, देवेन्द्र पति त्रिपाठी, अभय सिंह, शक्ति सिंह, आलोक कुमार मिश्रा, जितेन्द्र कुमार दूबे, विशाल मिश्र, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, संजय कुमार शुक्ला, नीरज श्रीवास्तव रिंकू, हरीश श्रीवास्तव, विजय कुमार गुप्ता, वासुदेव मौर्या, अनीता पाठक, अशोक कुमार तिवारी, के नाम सामने आये है। वहीं जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी से सम्पर्क करके आवेदन करने वालों में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, डा मंजूषा पाण्डेय, सर्वेश कुमार वर्मा, गिरीश पति त्रिपाठी, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, डा अवधेश वर्मा शामिल है। वहीं पार्षद पद के लिए 60 वार्डो में 462 लोगो ने आवेदन किया है। एडवोकेट श्वेताराज सिंह ने बताया कि उन्होने नगर निगम चुनाव संयोजक कमलेश श्रीवास्तव के समक्ष आवेदन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments