अयोध्या। श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर में कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का कई स्थानों पर लोगों द्वारा पुष्प वर्ष कर स्वागत किया गया। खिड़की अलीबेग स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण से निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा को अवध विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो अजय प्रताप सिंह व पूर्व नगर पालिका चेयरमैन विजय गुप्ता ने झंडी दिखा कर रवाना किया।



