Saturday, March 7, 2026
HomeNewsअयोध्या हनुमानगढ़ी में नागा साधु की हत्या

अयोध्या हनुमानगढ़ी में नागा साधु की हत्या

अयोध्या। अयोध्या हनुमान गढ़ी में नागा साधु का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। प्रथम दृष्टया गला दबा कर हत्या किया जाना लग रहा है। साधु के साथ उसके दो शिष्य भी उसके साथ रहते थे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित एसएसपी ने मौके का निरीक्षण किया है।

 सुबह 7 बजे सूचना पुलिस को सूचना मिली कि एक संत का शव उसके हनुमानगढ़ी स्थित आवास पर पड़ा है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों ने जाकर जांच की। मृतक संत राम सहारे दास 44 वर्ष शिष्य दुर्बल दास अपने दो शिष्यों के साथ रहते थे। मौके पर एक शिष्य मिला। जिसे हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है। दूसरा शिष्य ऋषभ शुक्ला पुत्र उमेश शुक्ला मौके से फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी है। परिसर में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद मिला है।

एसएसपी राजकरण नैयर ने बताया मृतक संत के एक शिष्य को हिरासत में लिया गया है दूसरे शिष्य की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है । जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments