Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबूथ जीतने के लिए पदाधिकारियों में आपसी समन्वय आवश्यक - सांसद लल्लू...

बूथ जीतने के लिए पदाधिकारियों में आपसी समन्वय आवश्यक – सांसद लल्लू सिंह


◆ लोकसभा क्षेत्र के 24 मंडलों की समन्वय बैठक सम्पन्न


अयोध्या। लोक सभा क्षेत्र के सभी 24 मंडलों की बैठकें सम्पन्न हो गई। चुनावी व्यूह रचना को लेकर पदाधिकारियों में आपसी समन्वय के लिए प्रथम चरण में मंडलों बैठकों का आयोजन किया गया था। द्वितीय चरण में शक्ति केन्द्रों व बूथ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

शुक्रवार को मिल्कीपुर मंडल, रानी बाजार मंडल व अयोध्या मंडल की बैठक सम्पन्न हुई। मिल्कीपुर मंडल की बैठक व्यापार भवन मिल्कीपुर तथा रानी बाजार मंडल की बैठक चुनाव कार्यालय प्रभात नगर में तथा अयोध्या मंडल की बैठक यशोदा लॉन अचारी के सागरा में आयोजित की गई। लोकसभा चुनाव संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने सांगठनिक रिर्पोट पदाधिकारियों से लिया।

मिल्कीपुर मंडल की बैठक में सांसद लल्लू सिंह ने कहा बूथ विजय ही चुनाव जीतने की सीढ़ी है। बूथ जीतने के लिए पदाधिकारियों में आपसी समन्वय आवश्यक है। पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाते हुए टोली बनाएं। जो घर-घर जा कर सम्पर्क व संवाद के जरिए लोगों को सरकार की उपब्धियों के बारे में बताए।

लोक सभा संयोजक डा. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर पिछली बार से अधिक मत प्राप्त करने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता जनसम्पर्क में जुट जाएं।

बीकापुर विधान सभा संयोजक सोमनाथ वर्मा ने कहा मंडल के पदाधिकारी बूथ के कार्यकार्ताओं को साथ लेकर जनसम्पर्क अभियान में लग जाएं। विजय का अंतर पिछली बार से अधिक हो इस संकल्प के साथ अपने दायित्व क्षेत्र को ही अपनी लोकसभा मानते हुए व्यापक जनसम्पर्क व लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाएं।

मिल्कीपुर की बैठक में लोकसभा प्रभारी श्रीकृष्ण शास्त्री, ओम प्रकाश सिंह, राधेश्याम त्यागी, अशोक मिश्र, बब्लू पासी, जर्नादन मौर्या, अजय तिवारी, राघवेन्द्र पाण्डेय, रामसजीवन मिश्र, अरूण गुप्ता प्रभात नगर की बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, विधान सभा संयोजक राम कृष्ण तिवारी, सहसंयोजक इं रणवीर िंसंह, अयोध्या मंडल की बैठक में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, विधानसभा प्रभारी अशोक कसौंधन, शिवनारायण तिवारी, बाल कृष्ण वैश्य, तिलकराम मौर्या, शैलेन्द्र कोरी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments