Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकर बकाया पर सख्त हुआ नगर निगम, छापेमारी में 11 लाख रुपये...

कर बकाया पर सख्त हुआ नगर निगम, छापेमारी में 11 लाख रुपये की वसूली


आठ बड़े बकायेदारों से वसूली, छह को एक सप्ताह में भुगतान का अल्टीमेटम


अयोध्या। नगर निगम ने गृहकर एवं जलकर की बकाया वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत निगम टीम ने 14 बड़े बकायेदारों के प्रतिष्ठानों और आवासों पर छापामारी कर लगभग 11 लाख रुपये की वसूली की। कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप की स्थिति रही।

अपर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में गठित वसूली दल में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, कर निर्धारण अधिकारी विनय प्रताप सिंह, कर अधीक्षक जयप्रकाश तथा अन्य कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने कौशलपुरी स्थित अवध होटल से एक लाख रुपये, सहादतगंज के त्रिपाठी होटल से दो लाख रुपये, आजाद प्रकाशन से 3.28 लाख रुपये, मेगा शॉप से एक लाख रुपये, ट्रिपल लाइन होटल से 1.26 लाख रुपये, जयप्रकाश नारायण वार्ड के गोपाल रस्तोगी से एक लाख रुपये, भूपेंद्र कुमार से 67,047 रुपये तथा सेठ लड्डूलाल से 62,700 रुपये की वसूली कर मौके पर ही रसीद प्रदान की।

गोपाल रस्तोगी के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसे भुगतान के बाद रोक दिया गया। निगम अधिकारियों ने बताया कि एमएस फर्नीचर, मंत्रा होटल, पुष्पक इन होटल सहित अन्य बड़े बकायेदारों को एक सप्ताह के भीतर बकाया जमा करने की चेतावनी दी गई है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि कर वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा और बकाया न जमा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments