इस दौरान सड़क के किनारे बने फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले लोगों पर टीम ने कार्यवाही की। दोनों पटरियों पर चलाए गए अभियान के दौरान लगभग एक दर्जन गुमटियों तथा अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया। अभियान के दौरान एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान का सामान पैदल चलने वाले पथ पर फैला था। जिस पर 06 ट्रक मैटेरियल हटवाया गया। दस हजार रूपये जुर्माना भी वसूल किया गया।