Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानगर आयुक्त ने किया एटीएम मशीन का उद्घाटन

नगर आयुक्त ने किया एटीएम मशीन का उद्घाटन

अयोध्या। ब्रहम बाबा के सामने यूको बैंक की शाखा के बाहर एटीएम मशीन लगाया गया। एटीएम मशीन का उद्घाटन कार्यक्रम में आए बतौर मुख्य अतिथि नगर आयुक्त विशाल सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान यूको बैंक की अंचल प्रमुख मिलन दुबे व अंचल प्रमुख सौरभ सिंह मौजूद रहे। मिलन दुबे ने कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया। अंचल प्रमुख ने कहा कि ग्राहकों की सुविधा के लिए आज यहां पर एटीएम मशीन लगाई गई है। सिविल लाइन व राम जन्मभूमि के पास जल्द ही एटीएम मशीन लगाई जाएगी। जिससे आने-जाने वाले ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके, इसके साथ ही जनपद में कई जगह में और भी शाखा खोलने का विचार चल रहा है। मौके पर लखनऊ हेड सौरभ सिंह, अंचल प्रमुख सुश्री मिलन दुबे, त्यागी जी, नीरज सचान, मनोज सिंह, अविनाश त्रिपाठी सहित कई बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments