◆ 16 नवम्बर को वीरांगना ऊदादेवी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का होगा आयोजन, कार्यक्रम में सत्याग्रह करने का सांसद करेंगे एलान
◆ दीपोत्सव में आमंत्रण न मिलने पर सांसद ने दिखाई नाराजगी
अयोध्या। लखनऊ के काकोरी में एक बुजुर्ग के साथ हुई अमानवीय घटना का विरोध करने के साथ मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सांसद अवधेश प्रसाद सत्याग्रह करेंगे। रविवार को सिविल लाइन स्थित एक निजी होटल में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 16 नवम्बर को वीरांगना शहीद ऊदा देवी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन होगा, इस दौरान वह घटना के विरोध में सत्याग्रह करने का एलान करेंगे। दीपोत्सव में आमंत्रण न मिलने पर सांसद ने नाराजगी दिखाई।
सांसद ने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार प्रदेश व केन्द्र की सत्ता में आयी है। जब से लगातार दलितों, पिछड़ो, बेसहारा लोगो पर अत्याचार बढ़ रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण उस दिन का है, जब पूरा देश दीपावली का त्यौहार मना रहा था। काकोरी, जिस स्थान का इतिहास गौरवशाली है। यहां 70 वर्ष के बीमार बुजुर्ग को सांस की बीमारी थी। वह अपने घर के पास स्थित एक मंदिर की बाउंडरी के चबूतरे पर गये। यहां जब वह खांसे तब पेशाब हो गई। भाजपा के कार्यकर्ता ने उन्हें अपमानित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पेशाब चटाने के मजबूर किया। उन्होंने रात में किसी को घर पर नहीं बताया, सुबह सभी को पता चला। उन्होंने बताया कि हम भी काकोरी गांव गये। अंग्रेजों के शासन में इस तरह का उत्पीड़न नहीं हुआ था। 16 नवम्बर को वीरागंना शहीद उदा देवी की पुण्यतिथि पर एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन होगा। उस दिन इसी बात को लेकर सत्याग्रह का एलान करेंगे।