Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासोहावल में आयोजित हुई सांसद खेल प्रतियोगिता

सोहावल में आयोजित हुई सांसद खेल प्रतियोगिता

अयोध्या। सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन सोहावल के जनसमाज इंटर कालेज मुबारकगंज में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह थे। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर आयोजन अध्यक्ष ज्ञान स्वरूप सिंह व सचिव अमर चन्द्र व अशोक सिंह के नेतृत्व में आयोजन समिति के लोगों ने उनका स्वागत किया।



प्रतियोगिताओं में 100 व 200 मी. दौड बालक वर्ग में विकास पाण्डेय, 400 मी. प्रांजल, 800 मी. में रोहित सिंह व 1500 मी. में आवेश यादव प्रथम स्थान पर रहे। कबड्डी बालक वर्ग में विशुनपुर सारा ने देवराकोट को पराजित किया। बालिका वर्ग में देवराकोट विजयी रहा। बॉलीबाल प्रतियोगिता में अरथर विजेता बना खिरौनी को उपविजेता का खिताब मिला। खो-खो बालक वर्ग में जनसमाज इंटर कालेज मुबारकगंज बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवराकोट विजयी रहा। रस्साकसी में देवराकोट ने विशुनपुर सारा को पराजित किया।

इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करना, हारने के बाद फिर से प्रयास करना, टीम के साथ जुड़कर आगे बढ़ना, व्यक्तित्व विकास की ये सारी भावनाएं खेलों के माध्यम से सहज तरीके से युवाओं में विकसित होती हैं। इस तरह के आयोजन से प्रतिभाओं को मंच मिलता है। जिससे उनका विकास होता है।

इस अवसर पर जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, जिपंस चंद्रभान िंसंह, सुनील तिवारी शास्त्री, सीमा सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments