Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासांसद ने किया तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन

सांसद ने किया तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन

अयोध्या। तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता का सांसद लल्लू सिंह ने उद्घाटन किया। इससे पहले सांसद लल्लू सिंह का संघ के अध्यक्ष राजीव मदान, सचिव अनूप दुबे, सह सचिव किशन सावंत व सदस्य अमरजीत काका ने बुके देकर स्वागत किया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि जो नौजवान खिलाड़ी अप स्टेट से अयोध्या खेलने के लिए आए हैं उनका स्वागत व अभिनंदन है। जो खिलाड़ी अयोध्या से जीत कर जाएगा वह खिलाड़ी ऑल ओवर इंडिया में शामिल होगा हम उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। संघ के अध्यक्ष राजीव मदान ने कहा कि प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन सांसद लल्लू सिंह के द्वारा किया गया है प्रतियोगिता में 15 साल से 17 वर्ष के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता आज से शुरू होकर 28 अगस्त को इसका समापन होगा। प्रतियोगिता में करीब 206 लड़के व 78 लड़कियां प्रतिभाग कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments