Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या32 पार्को के सौन्दर्यीकरण का सांसद ने किया लोकार्पण

32 पार्को के सौन्दर्यीकरण का सांसद ने किया लोकार्पण


अयोध्या। नगर निगम अयोध्या के 32 पार्कों के सौन्दर्यीकरण के कार्य का लोकार्पण सांसद लल्लू सिंह व महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने किया। नगर निगम अयोध्या द्वारा दीनदयाल योजना के तहत 600.12 लाख की लागत से पार्कों में पाथ वे, लाइटिंग तथा शौचालय की सुविधा कार्य कराया गया है।

अमानीगंज कॉलोनी फेस 1 मे अवधपुरी पार्क मे कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने बटन दबाकर लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि नगर निगम अयोध्या के द्वारा अयोध्या में जितने भी पार्क हैं उन सभी का सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। अमानीगंज कॉलोनी फेस 1 अवधपुरी पार्क में 32 पार्कों का लोकार्पण किया गया। कुछ नए पार्को व उद्यानों का निर्माण कराया जाएगा। जिसका स्थान ढूंढा जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं जो बाहर से आ रहे हैं। उनको अयोध्या सुंदर दिखे। देश के प्रधानमंत्री का जो विजन है उसके अनुरूप अयोध्या को एक सुंदरतम नगरी बनाना है।

महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि पंडित दीनदयाल योजना के अंतर्गत 32 पार्को का सौन्दर्यीकरण के बाद जनता को दिया गया। जिसमें लाइटिंग, टॉयलेट की सुविधा इन सभी सारी सुविधाओं को विकसित करने का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त संतोष शर्मा, निर्माण विभाग जेई विनोद पटेल,अवधपुरी पार्षद सौरभ सिंह, पार्षद सुल्तान अंसारी, सुनील यादव, रिशु पांडे एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments