Saturday, March 7, 2026
HomeNewsसांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र अजीत प्रसाद पर मारपीट का आरोप

सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र अजीत प्रसाद पर मारपीट का आरोप


◆ लेन-देन को लेकर मारपीट करने का आरोप कोतवाली नगर में दी तहरीर शिकायती पत्र


अयोध्या। सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र अजीत प्रसाद पर मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित रवि तिवारी निवासी ग्राम पलिया रिसाली हनुमतनगर थाना पूराकलंदर ने सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र अजीत प्रसाद पर जबरन गाड़ी में बैठाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

                  अपनी तहरीर में रवि तिवारी ने आरोप लगाया कि अकबरा निवासी शीतला प्रसाद अपनी भूमि बेचना चाहते थे। जिसके बयाना के तौर उसने एक लाख रुपये शीतला को दिया था। जिसके बाद उसकी मध्यस्थता से खातेदार ने अजीत प्रसाद व लाल बहादुर के नाम बैनामा कर दिया तथा उसे एक लाख का चेक दिया। पीड़ित का आरोप है कि वह 21 सितम्बर की दोपहर स्टेट बैंक सिविल लाइन के सामने खड़ा था जहां से अजीत प्रसाद व राजू यादव व 15-20 अज्ञात लोगों ने उसे अपने वाहन पर बिठा लिया। तथा उसे लेकर रिकाबगंज की ओर मारपीट करते लेकर गए। तहसील के पास गाड़ी खड़ी कर एक लाख रूपये वापस लेने का वीडियो बनाया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी से उतार दिया। कोतवाली नगर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments