Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादेश के निर्माण में सदैव रहा मातृशक्ति का योगदान - लल्लू सिंह

देश के निर्माण में सदैव रहा मातृशक्ति का योगदान – लल्लू सिंह


◆ श्री अयोध्या न्यास द्वारा आयोजित किया गया हरितालिका तीज महोत्सव


अयोध्या। शहर के सुरेन्द्र लॉन में पूर्व सांसद लल्लू सिंह की संस्था श्री अयोध्या न्यास द्वारा हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में महिलाओं द्वारा प्रकृति यादव द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, व अन्य महिलाओं द्वारा लोकगीत तथा तीज गीतों की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने भगवान शिव तथा माता पार्वती का पूजन कर किया। महोत्सव स्थल पर लगे झूलों का महिलाओं ने आनंद लिया। महोत्सव में लोक संस्कृति तथा लोक परम्पराओं का अनूठा संगम दिखाई दिया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि देश के निर्माण सदैव मातृशक्ति का योगदान रहा। दुनिया के जितने महापुरूष है सबके पीछे कोई न कोई मातृ शक्ति रही है। भारत की संस्कृति तथा लोक परम्पराओं की पहचान पूरे विश्व में बने। मातृ शक्ति ही हमारी लोक संस्कृति तथा परम्पराओं से आने वाली पीढ़ी को परचित करा सकती है। मातृशक्ति के द्वारा ही संस्कार और निमार्ण की प्रक्रिया द्वारा सतत रहेगी।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के द्वारा महिला कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं दी गई हैं। महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया गया है।
महोत्सव में रीना द्विवेदी, शकुंतला त्रिपाठी, बिंदु सिंह, शकुंतला गौतम, शशि रानी शर्मा, रंजन सागर, चंदा सिंह, सरोज मिश्रा, ममता सिंह, प्रसून लता, डॉ. विजय लक्ष्मी जायसवाल, सीता सिंह, महिला थानाध्यक्ष मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments